BHADOHI NEWS: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही द्वारा राष्ट्रीय लोक दालत गुरुवार को आयोजित की जा रही है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अखिलेश दूबे, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के निर्देशानुपालन में तरूणिमा पाण्डेय पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही, द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के विचार विमर्श हेतु जनपद भदोही के समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकगण की बैठक जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को सायं 4 बजे से आहूत की गयी। जिसमें पुष्पा सिंह, अपर जिला जज प्रथम/नोडल राष्ट्रीय लोक अदालत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही व बैंक शाखा प्रबन्धकगण उपस्थित रहे जनपद न्यायाधीश ने कहां कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निस्तारण किये जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।







