Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल दिवस पर बास्केटबॉल प्रतियोगितारू मायोहाल ए  बनी विजेता,

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बास्केटबॉल प्रतियोगितारू मायोहाल ए  बनी विजेता,

PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ओलंपिक एसोसिएशन प्रयागराज मंडल द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित बास्केटबॉल खेल। म्योहाल प्रतियोगिता का आयोजन अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में किया गया। इस प्रतियोगिता में म्योहाल ए और म्योहाल बी टीमों ने भाग लिया। इस रोमांचक मुकाबले में म्योहाल ए टीम ने म्योहाल बी को 40-30 के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस मैच में छवि ने अपनी शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 10 पॉइंट अर्जित किए, जो उनकी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी विधि यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आर एस बेदी, उपक्रीड़ाधिकारी मनीष कुमार और बास्केटबॉल कोच सुनील विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की और युवा खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।यह आयोजन मेजर ध्यानचंद की खेल भावना को समर्पित था और शहर में खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन प्रयास साबित हुआ।