PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की जनपद स्तरीय बैठक प्रतापगढ़ शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुई ।कार्यकर्ता सम्मेलन और नए पदाधिकारियों के लिए दी जाने वाली जिम्मेदारी और रणनीति को लेकर आयोजित ये बैठक जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में जहां पार्टी की नीतियों आगामी रणनीति,विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने पीआर विचार विमर्श हुआ वहीं आगामी चुनाव में पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णयों को अमली जामा पहनाने को लेकर भी योजना बनी ।जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने बताया कि थोड़े ही समय में पार्टी ने जो गति पकड़ी है उसके अनुसार यह आगामी चुनाव के सीटों का समीकरण खराब करने और भाजपा की हार का कारण बनेगी ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाते हुए उनको जोड़ने में कार्यकर्ता सहयोग करें ।इस मौके पर जिला प्रभारी के रूप में कमलाकांत मिश्रा ,लालगंज तहसील प्रभारी कृष्ण मोहन शुक्ला ,राकेश तिवारी को विधान सभा अध्यक्ष कुंडा ,पंकज तिवारी को रानीगंज,राहुल सिंह को रामपुर खास का प्रभारी नियुक्त किया गया ।
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी







