MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) लालडिग्गी स्थित निज निवास कार्यालय पर राष्ट्रवादी मंच द्वारा आयोजित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर सकुशल संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ अपर मंडलायुक्त विश्राम यादव ने किया। राष्ट्रवादी मंच के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से 160 लोगों का पंजीकरण हुआ एवं जांच उपरांत मोतियाबिंद के इलाज के लिए जो चयनित हुए, उन्हें साधन द्वारा वाराणसी भेजा गया है। जगतजननी मां विंध्यवासिनी के चरणों में यही प्रार्थना है कि सभी मरीजों का ऑपरेशन सफल हो और उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। सभी कार्यकर्ताओं के प्रति मैं हृदय की अनंत गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं, विशेष रूप से कार्यक्रम के संयोजक सी. ए. विकास कुमार मिश्रा एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टरों की टीम को।







