जनसमस्याओं के समाधान, भ्रष्टाचार खत्म करने और 2027 में मजबूत भागीदारी का किया वादा
FATEHPUR NEWS: जनपद के ग्राम भेदपुर में राष्ट्रवादी पार्टी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले करीब 5 किलोमीटर लंबी भव्य रैली निकाली गई, जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह एडवोकेट ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अखिलेश सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी 2027 के चुनाव को लेकर जनता से राष्ट्रवादी पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही वादा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली राशि 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिला तो राष्ट्रवादी पार्टी सत्ता में भागीदारी निभाएगी और तेजी से जनसमस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने का भी संकल्प दोहराया। जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विजय प्रताप सिंह चंदेल, पार्टी संरक्षक अनिल सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुभद्रा सिंह, फतेहपुर जिला अध्यक्ष रामकिशोर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत प्रदेश सचिव आदित्य भारत को पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नील कुमार सिंह भदौरिया को मंडल प्रभारी (आगरा) और शिवनंदन सिंह को युवा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष (आगरा) मनोनीत किया गया। जनसभा में महिला प्रकोष्ठ की लखनऊ जिला अध्यक्ष सरिता सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिलक राम यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव भारत उर्फ ऊदल सिंह, प्रदेश सचिव पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मोहन मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंच से अपने विचार रखे और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।







