कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं की किया सुनवाई
PRATAPGARH NEWS: क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को यहां नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। वहीं विधायक मोना ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मोना ने कहा कि रामपुरखास मे विकास तथा भाईचारे के वातावरण को सदैव मजबूत बनाया रखा जाएगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह क्षेत्र मे जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी की नीतियो के साथ साथ क्षेत्र में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में संचालित हो रही विकास योजनाओं को लेकर जनता के बीच जागरूक माहौल तैयार करें। उन्होने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा विकास की जगह उन्माद की राजनीति किया करती है। उन्होने कहा कि मंहगाई और कानून व्यवस्था तथा रोजगार के क्षेत्र मे भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल है। विधायक मोना ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके मान सम्मान पर कभी आंच नही आने पाएगी। वहीं उन्होने कैम्प कार्यालय पर आये क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं की भी सुनवाई की। उन्होने लोगों को समस्याओं के समाधान कराए जाने का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद विधायक आराधना मिश्रा मोना नगर पंचायत के जलेशरगंज रोड पर नंदलाल कौशल के संयोजन में हो रही श्रीमदभागवत कथा में कथा श्रवण को पहुंची। यहां सभासद आशीष कौशल आदि के संयोजन में विधायक मोना को आध्यात्मिक सम्मान भी प्रदान किया गया। इसके पहले अगई मोड पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक आराधना मिश्रा मोना का जोरदार स्वागत भी हुआ दिखा। क्षेत्रीय दौरे में उन्होने कई स्थानों पर हाल ही में हुई आकस्मिक मौंतो पर स्वजनों से मिलकर संवेदना भी जतायी। इसके बाद वह बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। यहां दर्शन पूजन कर पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं के संचालन का भी अवलोकन किया। क्षेत्रीय दौरे में विधायक मोना ने देउम पश्चिम, सांगीपुर, आहरबीहर, बैजलपुर, पूरे लोका, सेमरा, अमावां में भी पहुंचकर लोगों से मुलाकात करते हुए रामपुरखास के सर्वश्रेष्ठ विकास में सहयोग मांगा। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह, केडी मिश्र, दृगपाल यादव, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, रामबोध शुक्ला, रिंकू सिंह परिहार, लल्लन सिंह, अशोकधर द्विवेदी, प्रभात ओझा, त्रिभु तिवारी, मुरलीधर तिवारी, आलोक सिंह, अवधेश सिंह, रामराज वर्मा, विमलेश मिश्र, अनिल ओझा आदि रहे।







