Home उत्तर प्रदेश रामनवमी मेला में जीवंत हुईं रामायण की गाथा, झांकियों में उतरे देवलोक...

रामनवमी मेला में जीवंत हुईं रामायण की गाथा, झांकियों में उतरे देवलोक के स्वरूप

16
0

भगवान श्रीराम की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर झांकियों को इनामों की झड़ी
प्रातःकाल एक्सप्रेस
लालगोपालगंज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय श्री चैत्र रामनवमी मेले के दूसरे दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार की शाम जैसे ही पूरा कस्बा रंग-बिरंगी विद्युत छटाओं से जगमग हुआ, समूचा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। श्री चैत्र रामनवमी उत्सव कमेटी के तत्वावधान में आयोजित आयोजन में आकर्षक झांकियों, धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरी रात दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेले के दूसरे दिन का औपचारिक आगाज हनुमान चैराहा पर भगवान श्रीराम-लक्ष्मण के स्वरूपों के विधि-विधान से पूजन एवं भव्य महाआरती के साथ हुआ। आरती के पश्चात जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई, समूचा मेला क्षेत्र दूधिया रोशनी एवं भक्ति गीतों के सुरों से सराबोर हो गया। पुलिस बूथ तिराहा एवं हनुमान चैराहा पर बने विशेष मंचों से कमेटी के पदाधिकारियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन कर आगंतुकों का स्वागत किया। कस्बे की धार्मिक कमेटियों द्वारा निकली झांकियों ने अपनी अद्भुत कलात्मकता से पौराणिक प्रसंगों को सजीव कर दिया। हनुमंत सेवा कमेटी द्वारा प्रस्तुत सीता स्वयंवर व काली स्वांग ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, वहीं देशभक्ति आधारित रक्षाबंधन थीम ने राष्ट्रप्रेम का जज्बा भर दिया। बजरंगदल सेना कमेटी के नरसिम्हा अवतार एवं भस्म आरती के दृश्य अलौकिक थे। नव युवक संघ सेठिया मोहल्ला द्वारा मंचित कुंभकरण व मेघनाथ वध के दृश्यों ने समां बांध दिया। श्री बालाजी उत्सव कमेटी की राम-लक्ष्मण सेना, श्रीश्याम उत्सव कमेटी की राधा-रानी व नवदुर्गा उत्सव कमेटी के अघोरी रूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मेले का संचालन प्रवीण कुमार (रानू जायसवाल), गौरवराज अग्रवाल, मनोज मित्तल, शिवलाल गुप्ता ने किया। संरक्षक व पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी, अध्यक्ष राकेश केसरवानी सराफा, एचके दास बंगाली, रामबाबू अग्रवाल ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। इसी प्रकार तिराहा कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मोदनवाल, मनीष केसरवानी, मनीश अग्रवाल, अरविंद केसरवानी आदि द्वारा मेले का संालन किया जा रहा था।

– पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे मुस्तैद।
लालगोपालगंज। कस्बा मे आयोजित तीन दिवसीय रामनवमी मेला के दूसरे दिन भारी भीड़ के मद्दे नजर बड़ी संया में पुलिस बल की मौदूगी रही। पुलिस बूथ तिराहा से जेठवारा मार्ग को बैरीकेट कर वाहनों के आवागमन को राक दिया गया था। वहीं झूला मैदान में पुलिस की अस्थाई पिकेट बनाकर महिला पुलिस बल की तैनाती गई गई थी। इसी प्रकार मेला क्षेत्र में कई ऐसे सथानों को भी चिंहित किया गया, जहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ हो सकता था, इन स्थानों पर बाकायदा एसआई के साथ पुलिस टीम लगाई गई थी। एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह, इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा अधिनस्थों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए।

– आतिबाजी संग आज होगा समापन।
लालगोपालगंज। आतिश्बाजी कंपटीशन के साथ श्रीराम नवमी मेला का समापन होगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा सहयोग राशि के रूप में खरीदे गये दस रूपये के कूपन का भी लगी-ड्रा होगा। देर रात बिजली की सजावट का कंपटीशन और उत्कृष्ट प्रर्शन पर पुरस्कार वितरण के साथ मेला समापन होगा।