Home उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन

JHANSI NEWS:  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में जनपद के बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखलेश कुमार मिश्रा ने की। अधिवेशन में संगठन के मंडलीय अध्यक्ष ई. आर. सी. पस्तोर मुख्य अतिथि तथा श्रीकृष्ण व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने सरकार से राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा कोरोना काल में रोके गए महंगाई भत्ते का भुगतान किए जाने की मांग उठाई। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया। द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी श्रीकृष्ण व्यास एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष पांडे की देखरेख में निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। इसमें अखलेश मिश्रा अध्यक्ष, पंकज तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक नीखरा मंत्री तथा सुमित नाहर निर्विरोध सम्प्रेक्षक चुने गए। वहीं श्रीमती करुणा शर्मा को महिला मंत्री घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि आर. सी. पस्तोर द्वारा सदन की सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री भगवानदास कुशवाहा को परिषद का संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन में ब्रजकिशोर पाठक, शिवसिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह धाकड़, आशीष चौरसिया, शशांक कुमार द्विवेदी, सुनील मिश्रा, जय बर्धन गौतम, संजय चौहान, ब्रजकिशोर तिवारी, आशीष पाण्डे, मनोज कुशवाहा, धर्मराज, निर्मल कुमार, मनीष कुमार, राघवेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, सुशील कुमार वर्मा, अयोध्या प्रसाद यादव, जयकुमार तिवारी, रोहित खरे, इरशाद खान, राजा चौहान, मनोज आर्य एवं ललित कुशवाहा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवानदास कुशवाहा ने किया तथा आभार अभिषेक नीखरा ने व्यक्त किया।