Home उत्तर प्रदेश राजकीय रेशम प्रशिक्षण संस्थान में नए प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

राजकीय रेशम प्रशिक्षण संस्थान में नए प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय रेशम प्रशिक्षण संस्थान बरक्छा मीरजापुर में जनपद कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के 42 एरी रेशम कीटपालकों के द्वितीय बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नागेन्द्र राम सहायक निदेशक रेशम द्वारा मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह का माला एवं शाल भेंटकर स्वागत किया गया। राम ने विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी और कृषकों से ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण लेने की अपील की। निसार अहमद प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा केंद्रीय रेशम बोर्ड के वरिष्ठ तकनीकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख गजेन्द्र सिंह ने विश्व में हो रहे रेशम उत्पादन की चर्चा कृषकों से की और बताया कि रेशम के क्षेत्र में जुड़ने से आत्मनिर्भर बनकर आय अर्जित की जा सकती है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषकों को रेशम उत्पादन की नवीनतम तकनीकों और विधियों से अवगत कराना है, जिससे वे अपनी आय बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड आर ई सी फतेहपुर के वरिष्ठ तकनीकी सहायक अर्चना सिंह, सहायक रेशम विकास अधिकारी श्रीकृष्णा यादव, प्रदर्शक मोहम्मद शाहिद अनुरक्षक, अवधेश कुमार, अतुल कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।