Home उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय में हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय में हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

हिंदी की महत्ता पर डाला गया प्रकाश

FATEHPUR NEWS: शहर स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि हिंदी सेवी श्री भाल चंद्र ने पृथ्वीराज रासो और मीराबाई के पदों की गीतात्मक प्रस्तुति दी। भाल चंद्र ने कहा कि हिंदी की क्षमता अपार है। प्राचार्य ने बिरहा, आल्हा और नौटंकी जैसे लोक रूपों में हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालक डॉ प्रशांत द्विवेदी ने हिंदी को मातृभाषा बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अनन्या और उनकी टीम ने हिंदी की दशा-दिशा पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कोपल, रितु, प्रियंका, शिवानी और वैशाली ने कविताएं सुनाईं। श्रुति, शुभी, शशिबाला, शिवानी और राशि ने भाषण दिए। अंजलि, श्रेया, कुमुद और रिफत ने काव्य पाठ किया। हिंदी विभाग के प्राध्यापक श्री बृजेश कुमार पाल ने हिंदी को व्यापार, बाजार और विज्ञान की भाषा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ शकुंतला, डॉ लक्ष्मीना, डॉ चारु मिश्रा, डॉ शरद चंद्र राय, डॉ रमेश सिंह, डॉ मधुलिका, डॉ अनुष्का छौकर, डॉ आनन्द नाथ सहित अन्य प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।