Home उत्तर प्रदेश राजकीय उमावि सराय आनादेव में मनाया गया प्रवेत्शोव

राजकीय उमावि सराय आनादेव में मनाया गया प्रवेत्शोव

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में नया सत्र 2026-27 प्रवेशोत्सव के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता को पुष्प अर्पित कर नए सत्र की शुभकामना दिया तथा नए सत्र में प्रवेश कार्य को उत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए सभी का आह्वाहन किया. प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक विद्यालय के आधार होते हैं.उनके कार्यशैली की छाप विद्यार्थियों पर पड़ती है. इस लिए हम सभी को मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए तथा विद्यालय का शैक्षिक वातावरण उत्कृष्ट बनाए रखना चाहिए, जिससे कि जो भी अभिभावक या विद्यार्थी विद्यालय आएं उनपर विद्यालय की अविस्मरणीय छाप पड़नी चाहिए।