PRATAPGARH NEWS: प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व विकाश कुमार सिंह, सुमित सिंह, आनंद कुमार चौबे, कृष्ण देव, अरविंद कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यप्रकाश, पवन वर्मा, संगीता आदि के संयोजन में
79वां स्वतंत्रता दिवस दिव्य और भव्य ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. सर्वप्रथम विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का झंडारोहण किया गया.तत्पश्चात झंडे की सलामी ली गई और राष्ट्रगान गान गाया गया.मुख्य अतिथि के रूप में अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष काशी नाथ सिंह व प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना किया गया और आए हुए अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाया गया. छात्रों और छात्राओं द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह सहित समस्त स्टाफ द्वारा आए हुए अतिथियों का तिरंगा पट्टी, बैज, तिरंगा बिल्ला और कैप लगाकर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि काशी नाथ सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई. कृष्ण देव, अरविंद कुमार, विकाश कुमार सिंह, सुमित सिंह, आनंद कुमार चौबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सत्य प्रकाश, संगीता आदि शिक्षकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया. अंत में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों, स्टाफ, विद्यार्थियों, अभिभावकों आदि का समारोह को दिव्य एवं भव्य रूप से मनाने में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया







