Home उत्तर प्रदेश राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा से निकाली गई तिरंगा यात्रा

राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा से निकाली गई तिरंगा यात्रा

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा  के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व विकाश कुमार सिंह, सुमित सिंह, आनंद कुमार चौबे,कृष्ण देव,अरविंद कुमार,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सत्य प्रकाश आदि संयोजन में आजादी के वीर सपूतों  की याद में समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई.रैली का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह द्वारा किया गया.रैली के दौरान सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा भारत माता की जय, आजादी के वीर सपूतों की याद में नारे लगाए गए और वीर सपूतों को नमन किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।