शहीदाने कर्बला के दसवें पर हुआ मजलिसों का आयोजन
ETAWA NEWS: इमाम हुसैन शहीदाने कर्बला के दसवें पर शहर में मजलिसों का आयोजन कर शहीदाने कर्बला को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मजलिसों में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
घटिया अज़मत अली स्थित मो. मियां के मकान पर शहीदाने कर्बला के दसवें पर आयोजित मजलिस का शुभारंभ तसलीम रज़ा व सलीम रज़ा ने सोजख्वानी से किया। अली मेंहदी, अश्शू रिज़वी, अर्श ने कलाम पेश किए। मजलिस में तक़रीर करते हुए मौलाना अबूज़र अब्बास खान इमामे जुमा शिकोहाबाद जनपद फीरोजाबाद ने कहा अल्लाह ने अपने हबीब रसूल अल्लाह को बहुत बड़ा मर्तबा दिया और रसूल के बाद इमामत का सिलसिला शुरू किया जो कयामत तक चलता रहेगा। रसूल अल्लाह इमाम हुसैन ने बेपनाह मोहब्बत करते थे रसूल अपने नवासों हसन, हुसैन के लिए नाका बने। रसूल अल्लाह इमाम हुसैन को कंधे पर बैठाकर घुमाते थे आज हम लोग इमाम हुसैन के ताजियों को कंधे पर रखकर जुलूस निकालते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुन्नते रसूल है। इसके अलावा इमामबाड़ा घटिया अज़मत अली पर नुसरत हुसैन लल्लू व सिटी पोस्ट आफिस के पीछे स्थित मस्जिद में दबीरुल हसन रिज़वी की ओर से आयोजित मजलिसों में मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने तक़रीर की। मजलिसों में अल्हाज कमर अब्बास नकवी, हाजी अरशद मरगूब, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, मो. अब्बास, तहसीन रज़ा, हसन अब्बास, नजमुल हसन, समर अब्बास, राहत हुसैन रिज़वी, दुलारे कानपुर, मुशीर हैदर, अख्तर अब्बास रिज़वी, इबाद रिज़वी, सफीर हैदर, अयाज हुसैन, शौजब रिज़वी, शादाब हसन, सैफू, अमान, मो. जुनैद, मो. जावेद, ज़हूर नक़वी, राहिल, आरिफ रिज़वी, शारिब नक़वी सहित बड़ी संक्या में लोगों ने भाग लिया।







