Home उत्तर प्रदेश रमजान में अल्लाह ने नाजिल की है बंदों पर बेशुमार रहमतेंर- हाफिज...

रमजान में अल्लाह ने नाजिल की है बंदों पर बेशुमार रहमतेंर- हाफिज महताब खां

9
0

नगर के मुल्ला तालाब वाली मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल
प्रातःकाल एक्सप्रेस
भदोही। नगर के मुल्ला तालाब वाली मस्जिद में शनिवार की रात मुकद्दस माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह मुकम्मल हुई। हाफिज महताब खां ने तरावीह मुकम्मल कराई तो मुक्तदियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
इस दौरान हाफिज महताब खां ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह का बहुत बड़ा एहसान और करम है कि जो हम लोग उम्मत-ए-मोहम्मदिया में पैदा हुए और हम लोगों को इतना प्यारा माह-ए-रमजान के रूप में यह मुकद्दस महीना मिला। यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत वाला है। जिसमे अल्लाह ने बेशुमार रहमतें नाजिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने में कसरत से नमाज पढ़े, रोजा रखें और कुरान-ए-करीम की तिलावत करें। यह महीना हमें सब्र सिखाता है, तो वहीं तकवा और परहेजगारी का भी दर्स देता है। ताकि हम सभी मुतवक्की बन जाए और सच्चों में शुमार हो जाए। हाफिज महताब ने बारगाह-ए-परवरदिगार में दोनों हाथों को फैलाकर जो इस मुकद्दस माह-ए-रमजान में रोजे रख रहे हैं, उनके रोजे को कुबूल करने, जिसने तरावीह मुकम्मल की उसके तरावीह को कुबूल करने, जो परेशान-ए-हाल हैं उनको रिज्क-ए-हलाल अता फरमाने, जो बीमार हैं उनके लिए शिफा-ए-तुल्ली अता फरमाने, मुल्क में अमनो-अमान कायम रहने तथा आलम-ए-इस्लाम के लिए दुआएं मांगी।
इस दौरान अब्दुल रशीद हाशमी, अख्तर शाह, शकील शाह, इश्तियाक अहमद छेदी, मो.अदनान हाशमी, जुल्फिकार शाह, अनीस शाह, आलम हाशमी, हनीफ मंसूरी, इकराम हाशमी, सलीम अहमद, मुन्ना हाशमी, अली अब्बास, सोनू, अफरोज आलम, आलमगीर शाह व जहीर हाशमी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।