Home उत्तर प्रदेश रमजान, ईदुल फितर व चैत्र नवरात्रि को लेकर इटवा थाने में पीस...

रमजान, ईदुल फितर व चैत्र नवरात्रि को लेकर इटवा थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

SIDHARTHNAGAR NEWS:  आगामी पवित्र पर्व रमजान, ईदुल फितर एवं चैत्र नवरात्रि को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से इटवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम इटवा कुणाल ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी परवीन प्रकाश एवं थाना प्रभारी संजय मिश्रा भी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एसडीएम ने निर्देशित किया कि सभी धार्मिक आयोजन निर्धारित समय और नियमों के अनुसार ही किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। वहीं, क्षेत्राधिकारी परवीन प्रकाश ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर रिजवान सिद्दिकी, खान राजा, गुलाम अहमद, फखरुद्दीन रियाज़ी, सद्दाम हुसैन, कुलदीप चौधरी, विनोद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाने का संकल्प लिया।