एसडीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए गांव में लगाया ष्विशेष शिविर
समस्याओ के निस्तारण के लिए तहसील में स्थापित किया सिंगल विंडो
प्रातःकाल एक्सप्रेस
सोरांव,प्रयागराज। सोरांव एसडीएम हीरालाल सैनी ने फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति 35:( जनपद में 6वें स्थान) सुधारने के लिए ग्राम जल्लूपुर में विशेष शिविर का आयोजन आज किया। ग्रामीणों की उपस्थिति में योजना पर प्रकाश डालते हुए सोरांव एसडीएम हीरा लाल सैनी ने बताया कि किसानों के रजिस्ट्रीकरण ना होने से भविष्य में अन्य सरकारी सेवा के लाभ प्राप्त करने में कठिनाई आ सकती है, इसलिए सभी पात्र किसानों का पंजीकरण आवश्यक है। एसडीएम ने बताया कि खतौनियों में त्रुटि या अन्य कठिनाइयों को दूर करने के लिए तहसील में विशेष सिंगल विंडो काउंटर भी स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी नायब नाजिर जगन्नाथ शुक्ला को बनाया है। एसडीएम हीरालाल सैनी ने बताया कि प्रभारी नायब नाजिर जगन्नाथ शुक्ला समस्याओ को सुनकर उसका त्वरित निस्तारण कर रहे है जिससे कि किसानों को तहसील का बार-बार चक्कर ना लगाना पडे।
विकास खंड सोरांव के ग्राम जल्लूपुर माजरा वजीराबाद में लगाये गये विशेष शिविर में सहायक विकास अधिकारी कृषि सत्य प्रकाश, एडीओ पंचायत सोरांव , राजस्व निरीक्षक नसीम व आस पास के लेखपाल शारदा प्रसाद, नीरज, अरविंद यादव ,शैलेन्द्र कुमार रोजगार सेवक ,ग्राम प्रधान मूलचंद ,कोटेदार राम केवल तहसील स्टाफ सहित बडी संख्या में किसान ध् ग्रामीण शामिल हुए।







