PRATAPGARH NEWS: भेभौंरा निवासी प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष केडी मिश्र की पौत्री आंचल मिश्रा ने रक्षा मंत्रालय में एलडीसी पद पर चयनित होकर लालगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफलता को लेकर परिजनों मंे खुशी का माहौल देखा गया। आंचल पूर्व जिपंस दीपक मिश्र की सुपुत्री भी हैं। सफलता पर केडी मिश्र व दीपक मिश्र तथा मेधावी की मां बबली मिश्रा ने आंचल का मुंह मीठा कराकर खुशी जतायी है। वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी आंचल की सफलता को लालगंज क्षेत्र में शिक्षा के हब की ओर एक और सफलता भरा कीर्तिमान कहा है। सेवानिवृत्त आईएएस रमेशचंद्र मिश्र, समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र, सुनील मिश्र, ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी आदि ने भी आंचल की सफलता को सराहा है।







