Home उत्तर प्रदेश यूरिया की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया ज्ञापन, कालाबाजारी...

यूरिया की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया ज्ञापन, कालाबाजारी रोकने की माँग

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि खरीफ की फसल के समय किसान यूरिया के संकट से जूझ रहे हैं। किसान के घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। इस कारण किसानों को मजबूरी में खाद ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है।
तहसील स्तर पर विशेष निगरानी दल बनाने की माँग
ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। सभी तहसीलों और ब्लॉकों में यूरिया की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कालाबाजारी करने वाले डीलरों और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। तहसील स्तर पर विशेष निगरानी दल बनाया जाए।
अधिक दामों पर यूरिया खरीदने वाले किसानों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। खाद वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यूरिया की किल्लत दूर नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। यूरिया की कमी और कालाबाजारी को लेकर पूरे देश के किसानों में आक्रोश व्याप्त है।