अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के बीच विमानों का संचालन सामान्य नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को दम्माम, दुबई, अबुधाबी आदि की आठ उड़ानें निरस्त रहीं। इस कारण 450 से अधिक टिकट निरस्त करवाए गए। एयरलाइनों ने सवा दो लाख रुपये का रिफंड दिया। कई कंपनियों ने हालात सामान्य होने के बाद टिकट जारी करने की बात कही है। ईरान पर हमले के बाद से खाड़ी देशों की उड़ानों का संचालन गड़बड़ा गया है। ईरान व दुबई का एयरस्पेस बंद होने से लखनऊ से खाड़ी देशों की उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। पहले इनकी संख्या 17 थी, जो बृहस्पतिवार को घटकर आठ रह गई।








