ग्राम पंचायत औरंगाबाद में हुआ सफल आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
SAHARANPUR NEWS: विकास खंड मुजफ्फराबाद के ग्राम औरंगाबाद में यूथ विज़न वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय समाजसेवी शमशेर मलिक ने किया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान करके मानवता की मिसाल पेश की,समाजसेवी दीपक कुमार ने कहा – “रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य है। आपका रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। हर व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।” शमशेर मलिक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा – “रक्तदान से जाति और मज़हब की दीवारें टूटती हैं। यह सबसे बड़ा इंसानियत का काम है। रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा आती है और जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है। आज समाज में लोग रक्तदान से डरते हैं, जबकि यह पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी है। हम सबको मिलकर इसे अभियान बनाना चाहिए।” शमशेर मलिक के समाजसेवी कार्यों की हर जगह सराहना होती है। उनका मानना है कि “जो इंसान समाज के लिए जीता है, वही असली नेता कहलाता है।” लोगों की सेवा करना और युवाओं को सही दिशा दिखाना उनका मुख्य उद्देश्य है। सभी रक्तदाताओ को सम्मान पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया है, इस दौरान आशीष कांबोज, सुनील गुफरान, प्रधान, ललित कांबोज, शबान मलिक, अमित कुमार, बिजेंद्र कुमार, अब्दुल बारी राईन सचिन कुमार, आशिक अली, शौकीन, पूजा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में युवाओं की भीड़ ने साबित कर दिया कि औरंगाबाद की नई पीढ़ी समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार है।







