Home उत्तर प्रदेश यूजीसी बिल केन्द्र सरकार से वापस लेने की मांग ,श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण...

यूजीसी बिल केन्द्र सरकार से वापस लेने की मांग ,श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा की बैठक में लिया गया निर्णय

13
0

प्रयागराज। श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा प्रयाग (पंजीकृत) की सामान्य बैठक आज सनातन टावर हाशिमपुर रोड, (कमला नेहरू अस्पताल के सामने) पर हुई। अध्यक्षता विजय कुमार तिवारी ने किया। बैठक में होली मिलन समारोह पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान यूजीसी बिल के अन्यायपूर्ण प्रावधानों पर सरकार से मांग कि गयी शिक्षा से जुड़े इस संवेदनशील विषय पर जनभावनाओं की अनदेखी ना की जाए। सभी सवर्ण समाज से अनुरोध है कि इस बिल के विरोध में एकजुट होकर समर्थन दे, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा अधिकार है इसलिए सरकार से अनुरोध है कि इस यूजीसी बिल को तत्काल वापस ले। बैठक में शैलेन्द्र अवस्थी , देवराज पाठक , राजाराम शुक्ल सचिन तिवारी , ब्रजबली तिवारी , अजय अग्निहोत्री, अनंत अग्निहोत्री, चन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी , मदन गोपाल मिश्र, अरुणेंद्र दीक्षित ,अजय अवस्थी , प्रेम अग्निहोत्री , परविंद्र कुमार द्विवेदी आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किया। न्यायमूर्ति राकेश तिवारी के निधन पर मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया । धन्यवाद ज्ञापन सचिन तिवारी ने दिया।