Home उत्तर प्रदेश यूजीसी एक्ट 2026 के बहाली के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रयागराज पर हुआ...

यूजीसी एक्ट 2026 के बहाली के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रयागराज पर हुआ प्रदर्शन

यूजीसी एक्ट 2026 बहाली सामाजिक न्याय की लड़ाई है- डॉ कमल उसरी

PRAYAGRAJ NEWS:  यूजीसी एक्ट 2026 बचाओ समता आंदोलन के राज्यव्यापी के आह्वान पर जिलाधिकारी कार्यालय  (इलाहाबाद) प्रयागराज पर दिन में 12 बजे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन व शिक्षण संस्थानों में होने वाले जातिगत भेदभाव और जातीय उत्पीड़न के खिलाफ *प्रदर्शन* किया गया, प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए संयोजक डॉ कमल उसरी ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 बहाली की लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई है, यूजीसी एक्ट 2026 केंद्र सरकार की कृपा से नही मिला है, बल्कि रोहित बेमुला, डॉ पायल तांडवी, दर्शन सोलंकी, मुथुकृष्णन, रश्मि, पुलायला राजू, मदारी वेंकटेश, सेंथिल कुमार, फ़ातिमा लतीफ़, एंजेल चकमा जैसे हजारों छात्रों के शहादत और रोहित बेमुला की माँ राधिका बेमुला व पायल तांडवी की माँ ओबेदा तांडवी की जनहित याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश व 31सदस्यीय सर्वदलीय संसदीय कमेटी के सुझाव के बाद केन्द्र सरकार ने यह यूजीसी एक्ट 2026 बनाया है, लेकिन केंद्र सरकार की ग़लत नीयत और कमजोर पैरवी से सुप्रीम कोर्ट ने स्थगनादेश दिया है, यूजीसी एक्ट 2026 बहाली तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा, यूजीसी एक्ट 2026 के विरोधी जातिवादी है, जब ये जातिवादी संविधान विरोधी यूजीसी एक्ट 2026 का विरोध करते हैं तब सरकार और पुलिस उन्हें संरक्षण देती है लेकिन जब शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन में कार्यक्रम किया जाता है तब उनपर पुलिस द्वारा दमन करते हुए जेलों में बंद किया जा रहा है, जेलों में बंद निर्दोष यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थको को तत्काल रिहा किया जाय, प्रदर्शन में भागीदारी करने वालों में मुख्य रूप से अधिवक्ता अशोक धुरिया, धीरेन्द्र यादव, कमलेश पाल, अन्नू सिंह, लवकुश गौड़, सुमित गौतम, अमित गौड़, अनिल, आनंद, अजय कुमार, विकास स्वरूप, आशीष, पार्थ, रिया, सत्यम, सूर्या, मनीष कुमार, सुनील, शशांक, बिशंभर पटेल, अश्विनी यादव, अमित विपक्ष इत्यादी के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्रएं और कई अवकाश प्राप्त अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, बुद्धजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इलाहाबाद में सक्रिय विभिन्न एससी/एस टी, ओबीसी, बहुजन समाज के कई छात्र संगठनों एवं राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टियों के केंद्रीय निर्णयों को इंकार करते हुए बड़ी संख्या में यूजीसी एक्ट 2026 के बहाली के लिए आयोजित प्रदर्शन मे शामिल होकर समर्थन किया और आगे भी सहयोग करने की घोषणा की हैं।