चला सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत इजूरा बुजुर्ग में सड़क सुरक्षा प्रहरी असवद खान ने अपने सैकड़ों युवा साथियों के साथ यातायात के नियमों की पालन करने की शपथ ली। इस दौरान असवद ने बताया कि हमारे गांव के फिरोज़ खान जो राजस्थान में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की जानकारी देकर आम जन की जान बचाने का कार्य कर रहे हैं उनसे ही सीख लेकर हमने आज प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने कुछ रेडियम स्टीकर और पंपलेट अपनी टीम को दिया है साथ ही अपनी टीम के साथ समस्त ग्राम पंचायत वासियों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने, हाई स्पीड से गाड़ी न चलाने एवं बाइक चलाते समय मोबाइल से बात न करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत सबको जागरूक किया है। उनका मानना रहा है कि आने वाले समय में हमारा गांव इजूरा बुजुर्ग सड़क दुर्घटनायुक्त नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनामुक्त बनेगा। इस मौके पर फिरोज़ खान ने फोन के माध्यम से बताया कि विगत छह महीने में इजूरा मोड़ जो इस वक्त सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट है, वहां पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं अगर हेलमेट लगाए होते तो शायद किसी की जान बच सकती थी जो बहुत बड़ा चिंता का विषय है, खासकर युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियम भी जरूर बताएं जिससे आने वाले समय में किसी की मां के कोख का मोती अपनी जान न गंवाए। आज सड़कों पर मौत की रफ्तार वही बढ़ा रहे हैं जो प्रतिदिन सड़क सुरक्षा को नजर अंदाज करके गाड़ी चला रहे हैं, बूढ़े हो चुके माता-पिता यह सोचते हैं कि उनका बेटा घर से हेलमेट लेकर निकला है लेकिन अगले ही पल अपने बेटे का मौत की खबर सुनकर किसी पर यकीन करना मुश्किल हो जा रहा है। अभी भी माता – पिता सड़कों पर अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई नहीं दे रहे हैं। सड़क सुरक्षा प्रहरी असवद खान ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ यातायात के नियमों की पालन करने की शपथ ली। इस मौके पर गांव के समस्त वाहनों में रेडियम के स्टीकर लगाए गए। इस दौरान इजूरा बुजुर्ग में नौजवान कमेटी के अध्यक्ष असवद खान सदस्य मेराज खान, नूरुद्दीन, नफीस अहमद, शेर अली, मोनू, आवेश, आसिफ खान, फूल मोहम्मद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे हैं।







