Home उत्तर प्रदेश युवती ने डाक्टर पर लगाये गंभीर आरोप, एफआईआर

युवती ने डाक्टर पर लगाये गंभीर आरोप, एफआईआर

6
0

भाई के साथ गयी थी दिखाने, डाक्टर पर कपडे उतरवाकर गलत छूने का आरोप
पुलिस ने शुरू किया मामले की जांच
प्रयागराज। शहर के क्लाइव रोड स्थित न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा के घर पर बीती रात इलाज के बहाने जबरन कपड़े उतरवाकर गलत नियत से छूने का गंभीर आरोप लगाकर एक युवती जमकर हंगामा किया। शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी डॉ कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के क्लाइव रोडमोहल्ले की रहने वाली युवती माइग्रेन नामक बीमारी से पीड़ित थी। बुधवार शाम को वह अपने भाई के साथ इलाज कराने के लिए क्लाइव रोड स्थित न्यूरो सर्जन डॉ कार्तिकेय शर्मा के चेंबर में पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान डॉ कार्तिकेय शर्मा ने युवती के ना सिर्फ कपड़े उतरवाए बल्कि उसके साथ जबरदस्ती करते हुए गलत नियत से छूते हुए आपत्तिजनक हरकत कीं। घटना के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इसको लेकर डॉक्टर और उसके कर्मचारियों ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रकरण में सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि प्रकरण में पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।