Home उत्तर प्रदेश युवती के अपहरण को लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवती के अपहरण को लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: बाजार में घरेलू सामान की खरीददारी को लेकर युवती के लापता होने पर लालगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर जगन्नाथपुर निवासी साहिल सरोज पुत्र नन्हेंलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती आठ अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे उसकी तेईस वर्षीया बहन घर से रानीगंज कैथौला बाजार के लिए निकली। देर रात तक बहन घर वापस नही आयी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।