Home उत्तर प्रदेश युवती के अपहरण का केस

युवती के अपहरण का केस

PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसकी बीस वर्षीया पुत्री अपने जीजा के साथ उसके घर गयी थी। आरोप है कि वहां शाम को वह शौच के लिए निकली तो घर नहीं लौटी। पीड़िता ने अमेठी जनपद के नरैनी अयोध्या सिंह का पुरवा निवासी रामलाल वर्मा पुत्र कल्लूराम वर्मा पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।