Home उत्तर प्रदेश युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा

युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर टेगाई गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि 15 दिन पहले बाइक सवार दो लोगों ने उसपर बाइक से टक्कर मारने के बाद जानलेवा हमला कर घायल कर दिया, इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर टेगाई गांव निवासी राजकुमार पुत्र राम चरन ने एसपी कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पांच मार्च की शाम साढ़े छः बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने उसको टक्कर मार दिया जिसके बाद वह गिर गया इस दौरान दोनों लोग ईंट से उसपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो दोनों को पकड़कर शहजादपुर चौकी के सुपुर्द कर दिया , जिसके बाद चौकी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने लाल जी व जियालाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।