Home उत्तर प्रदेश युवक ने  छत के कुंडे से लटक कर फांसी लगाकर दी जान

युवक ने  छत के कुंडे से लटक कर फांसी लगाकर दी जान

फाइल फोटो मृतक रोहित

LAKHIMPUR KHERI NEWS: बुधवार को सुबह  मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब रोहित कुमार उर्फ चड्ढा ने अपने घर के कमरे में छत के कुंडे से बहन के दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। रोहित, सोमवारी का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो छोटी बहनें हैं। रोहित की मां का निधन दस साल पहले हो गया था। उसके पिता सोमवारी गांव में मजदूरी करते हैं और अक्सर रात में घर से बाहर ही रुकते हैं। रोहित के चाचा बालक ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि रोहित आमतौर पर बरामदे में सोता था, लेकिन उस रात वह कमरे में सोया था। सुबह उठने के बाद वह गुमसुम दिख रहा था। सुबह करीब 9 बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।बताया जा रहा है कि रोहित की शादी की बात भी चल रही थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।