यातायात नियमों के उल्लंघन में सघन चेकिंग के दौरान की गई यह कार्रवाई
BHADOHI NEWS: यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रविवार को नगर के प्रमुख चैराहों पर बिना हेलमेटए बिना सीट बेल्टए ब्लैक फिल्मए फॉल्टी नंबर प्लेटए बिना नंबर प्लेट के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 238 वाहनों का चालान कर 2 लाख 53 हजार 500 रुपए का समन किया गया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश के क्रम में एएसपी शुभम अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में एवं सीओ यातायात राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी राकेश कुमार सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न चैराहों पर चलाएं गए सघन चेकिंग में बिना हेलमेटए बिना सीट बेल्टए ब्लैक फिल्मए फॉल्टी नंबर प्लेटए बिना नंबर प्लेट के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जिसमें 214 दोपहिया तथा 24 चार पहिया सहित कुल 238 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें 2 लाख 53 हजार 500 रुपए का समन किया गया। सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और सुरक्षित रहे। अन्यथा चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी।







