PRAYAGRAJ NEWS: यमुनानगर के जसरा शंकरगढ़ बारा लालापुर खीरी आदि क्षेत्र में दोपहर के समय अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश के कारण कटाई के लिए तैयार फसलें खेतों में गिर गईं। स्थानीय किसानों के अनुसार, सुबह तक मौसम सामान्य था और वे गेहूं की कटाई की तैयारी में जुटे थे। कई किसानों ने मजदूरों की व्यवस्था भी कर ली थी। हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तीव्र थी कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें जमीन पर बिछ गईं।इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पहले से ही बढ़ती लागत और फसलों के कम दाम की समस्या से जूझ रहे किसान अब इस नुकसान की मार झेल रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, मौसम के इस अचानक बदलाव ने सभी को चैंका दिया है। खेतों में पानी भर गया है और कटाई का काम पूरी तरह रुक गया है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो फसलों को और अधिक नुकसान होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि कटाई के करीब खड़ी फसल के लिए इस तरह की असमय बारिश बेहद हानिकारक होतीहै। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि मौसम साफ होते ही जल्द से जल्द फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।
फिलहाल, किसान आसमान की ओर देख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि आगे मौसम साफ रहेगा ताकि बची हुई फसलको बचाया जा सके।किसानों का कहना है कि इस समय फसल पूरी तरह पकचुकी थी और कटाई का इंतजार था। असमय हुई इस बारिश से गेहूं की बालियां भीग गई हैं, जिससे दानों के खराब होनेका खतरा बढ़ गया है। कुछकिसानों ने बताया कि उनकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है और अब उसे बचाना मुश्किल है. इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पहले से ही बढ़ती लागत और फसलों के कम दाम की समस्या से जूझ रहे किसान अब इस नुकसान की मार झेल रहे हैं। कई प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी समागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण के सुचारु क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा पी०एन०जी० पाईप लाईन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एन०ओ०सी० को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर शीघ्र एन०ओ०सी० प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । जिलाधिकारी ने इण्डियन ऑयल, अडानी गैस प्रा० लि० के मैनेजर से जिस क्षेत्र के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक क्षेत्र में पी०एन०जी० कनेक्शन नहीं है उन्हें चिन्हित करने एवं वहाँ पर लोंगो को जागरुक करते हुये पी०एन०जी० नेटवर्क के विस्तार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा जो पी०एन०जी० कनेक्शन रेडी-टू-मूव हैं किन्तु अभी सक्रिय नहीं है, उनमें पी०एन०जी० सप्लाई चालू करना सुनिश्चित करने के लिए कहा है । उन्होंने जिन घरों एवं प्रतिष्ठानों में पी०एन०जी० कनेक्शन के साथ-साथ एल०पी०जी० कनेक्शन भी है, उनके एल०पी०जी० कनेक्शन को समर्पित कराने की कार्यवाही करने का निर्देश संबंधित को दिये हैं ।







