Home उत्तर प्रदेश मोहर्रम पर लगा झण्डा उखाड़ने पर लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

मोहर्रम पर लगा झण्डा उखाड़ने पर लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर वापस लौटे, तीन लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

PRATAPGARH NEWS: मोहर्रम पर लगे झण्डे को अराजकतत्वों द्वारा उखाडने से तनाव फैल गया। विरोध करने पर अराजकतत्वों ने लोगो को जान से मारने की धमकी दी। झंडे को उखाडने व अपमानित करने के विरोध में दूसरे दिन लोगों ने कोतवाली का घेराव कर विरोध जताया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शान्त कराया। लालगंज कोतवाली के अझारा में मोहर्रम के जुलूस के बाद लोग अपने घरों में चले गये। इस बीच रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार कुछ अराजकतत्व पहुंचे और रोड किनारे लगे मोहर्रम का झण्डा उखाड़ने लगे। यह देख मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विरोध जताया तो अराजकतत्वों ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए जानलेवा धमकी दी। इस बीच सूचना पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची लेकिन अराजकतत्व भाग निकले। घटना के दूसरे दिन सोमवार को नाराज मुस्लिम पक्ष के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली का घेराव करने पहुंच गये। इनका कहना था कि झण्डा उखाड़कर अपमान करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ केस दर्ज उन्हें जेल भेजा जाये। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद थाने का घेराव करने आये आक्रोशित लोग वापस लौट गये। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।