Home उत्तर प्रदेश मोदी सरकार के बारह साल पूरा होने पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल...

मोदी सरकार के बारह साल पूरा होने पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया सुंदरकांड का पाठ

MIRZAPUR NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक बारह साल पूरा होने पर गैपुरा मंडल के कठवैया गाँव में शिव मंदिर पर हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें  भाजपा नेता मनोज जायसवाल तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन कर और सुन्दरकांड का पाठ कर पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य,लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन बारह सालों में लगातार देश की सेवा की है,पीएम युग में देश की तस्वीर बदली है।सबसे ज्यादा दिन तक पीएम के रूप में कार्य करने वाले पीएम जवाहर नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़कर पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बने है,जिन्होंने सबसे ज्यादा दिनों तक पीएम बनकर देश की सेवा कर रहे है।उनके कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।बीते बारह वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन,राष्ट्रीय सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।भारत वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के साथ एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।देश की तीनों सेनाएं सशक्त हुई है, देश पर हुए किसी भी हमलों का मुहतोड़ जवाब दिया है।ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर सपूतों ने पूरे विश्व को अपनी सैन्य क्षमता को दिखाया है।पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व में देश के उन राज्यों में भी भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाई। पीएम मोदी एक ऐसे नेता है एक युग में एक ही बार पैदा होते है, उनके देश विकसित भारत की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।आज भी पीएम मोदी बिना थके और बिना रुके देश की अनवरत सेवा में लगे है,बारह साल पूरा होने पर पूजा पाठ कर उनके दीर्घायु होने और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष संतोष पाठक,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवचन्द मिश्रा ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामअवध पाण्डेय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमलेशधर दुबे,पूर्व मण्डल अध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह,जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमर बहादुर सिंह ,मण्डल महामंत्री उमेश सिंह ,मण्डल मंत्री बलवंत बिंद,मण्डल मंत्री सुनील सिंह ,शक्ति केन्द्र संयोजक राकेश सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक सुनील कुमार,बूथ अध्यक्ष नवनीत तिवारी,सुरेन्द्र सिंह ,रेवतीरमण पाठक,सुमित पाठक,प्रफुल्ल पाठक आदि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुगण उपस्थित रहे।