Home उत्तर प्रदेश मॉरीशस के पीएम पत्नी संग बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हुए...

मॉरीशस के पीएम पत्नी संग बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हुए लोककल्याण की कामना

VARANASI NEWS: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने अपने दौरे के तीसरे दिन आज शुक्रवार को सुबह सपत्निक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधिविधान से दर्शन-पूजन किया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना के बाद वे भावविभोर नजर आए। दर्शन के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद प्रभारी सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत हुई।पूरे कार्यक्रम को बेहद सादगी व श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया।प्रधानमंत्री रामगुलाम और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना कर विश्वकल्याण की प्रार्थना की। बाबा के दरबार में पहुंचते ही उन्होंने गहन श्रद्धा व्यक्त की और कहा कि वाराणसी आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ है।प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए होटल ताज से लेकर मंदिर परिसर तक आने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था कि गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी खुद निगरानी में जुटे रहे। अपने भारत दौरे के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री रामगुलाम वाराणसी आए थे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मॉरीशस का डेलिगेशन अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य विशिष्टजन मौजूद रहे।