Home उत्तर प्रदेश मॉडल स्कूल कटरा में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह

मॉडल स्कूल कटरा में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह

भावुक होकर विदा हुए मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के बच्चे

PRATAPGARH NEWS:  विकासखंड मान्धाता के मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 15 बच्चे सफलता प्राप्त किए थे। अब तक किस विद्यालय में  कुल 95 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर चुके है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्वेता अग्रहरि और बच्चा लाल पटेल उपाध्यक्ष के द्वारा सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं विशेष उपहार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता  आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले बच्चो मोहम्मद अयान, शुभ पंडित, रक्षित वर्मा, मनीष पाल, आयुषी, साक्षी पटेल, ओम, अनुराग सरोज, वेदांत अग्रहरि, आयुष, आयुष विश्वकर्मा, सौम्या कौशल, नम्रता सरोज, आर्यन मौर्य आदि बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्वेता अग्रहरि एवं समरेज बानो के द्वारा सम्मानित किया गया। विशेष क्षेत्र में प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। नंदिनी पाल,मोहम्मद फरदीन, सूरज, अलिशबा नाज, अलशिफा,रुखसार, शिवांगी मिश्रा आदि बच्चों को प्रधान अध्यापक फरहीम तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्वेता अग्रहरि के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक फरहीम ने कहा कि  शिक्षा और संस्कार जैसे ज्ञान को संजय रखना अभी आगे चलकर बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सदैव अच्छी संगति में रहना। राष्ट्रीय स्वयं शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बच्चों को संस्कारवान रहने के लिए कहा। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक पितामह यादव, शिखा श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह कौशल प्रताप सिंह, रोशन, नीतू वर्मा, योगेश अग्रहरि, शिव बाबू कौशल आदि लोग उपस्थित रहे।