Home उत्तर प्रदेश मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह में प्रतियोगी पुस्तकें पाकर खिले नौनिहालों के...

मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह में प्रतियोगी पुस्तकें पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

PRATAPGARH NEWS: मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह विकास खंड मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ में नव प्रवेशी बच्चों को प्रतियोगी पुस्तक भेंट की गई। यह वितरण छात्रों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने  के लिए की गई है। प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद फरहीम  की ओर से यह भेंट एक महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षक फरहीम ने बताया कि मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में अब तक कुल 80 बच्चे राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। श्रेष्ठा परीक्षा में दो बच्चों का चयन हुआ है जिसमें अंश कनौजिया का 98 रैंक है तथा दिव्यांश आनंद का 1048 रैंक है दोनों बच्चों का प्रवेश हरियाणा प्रांत में हो गया।वहां बच्चे नि:शुल्क कक्षा 12 तक शिक्षा ग्रहण करेंगे। अटल आवासीय विद्यालय में भी अब तक कुल 8 बच्चों का चयन हुआ है जो प्रयागराज कोरांव में अध्यनरत हैं ।राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में भी कुल 7 बच्चों का चयन हुआ है। यह सब  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उपरांत सफलता प्राप्त हुई है इसके लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैं। फरहीम के इस कदम से अभिभावकों में खुशी की लहर व्याप्त है। इससे नामांकन में वृद्धि आश्चर्यजनक तरीके से हो रही है। अब तक कुल 165 नवीन नामांकन हो चुके हैं और कुल नामांकन लगभग 400 के करीब पहुंच रही है। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक और दो अनुदेशक कार्यरत हैं। शिक्षक फरहीम बच्चों की सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के पूरे शिक्षक परिवार को देते हैं। इस विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक फरहीम के अतिरिक्त शिक्षक पितामह यादव, शिखा श्रीवास्तव, अखिलेश प्रताप सिंह, कौशल प्रताप सिंह, रोशन तथा नीतू वर्मा कार्यरत हैं। भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ और प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता तथा सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज ने सभी बच्चों को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।