Home उत्तर प्रदेश मेजा कोहड़ार गांव में दबंगों का हमलारू महिलाओं पर लाठी-डंडों से प्रहार...

मेजा कोहड़ार गांव में दबंगों का हमलारू महिलाओं पर लाठी-डंडों से प्रहार हुई घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

11
0

मेजा प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहड़ार गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार की महिलाओं और युवतियों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला। पीड़िता बितोला देवी पत्नी पंचू सोनकर (निवासी ग्राम कोहड़ार) ने थाना प्रभारी मेजा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 26 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 11रू00 बजे की है। आरोप है कि छोटे, दुलारे (पुत्रगण अहमद निशार), सरताज (पुत्र अहमद निशार) और छोटू (पुत्र मुसई) एकजुट होकर उनके घर पर चढ़ आए और विवाद करने लगे।
जातिसूचक गालियां और हमला शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता और घर की युवतियोंकृरंजना, लक्ष्मी, रानी और अर्चनाकृको भद्दी गालियां दीं तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। विरोध करने पर हमलावरों ने कथित तौर पर “खटीकवा साले को आज जिंदा मत छोड़ो, जान से मार डालो” कहते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों की स्थिति
हमले में बितोला देवी का सिर और मुंह बुरी तरह फट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घर की अन्य युवतियों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और उपचार के लिए शहर के अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में तनावपूर्ण माहौल को शांत कराया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (थ्प्त्) दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही।तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई