Home उत्तर प्रदेश मुठभेड़ में दो अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुठभेड़ में दो अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ग्राम भदोही जंगल में अर्धनिर्मित पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अन्तर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी। गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद उर्फ इमरान व उबैद उल्ला पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मौके से 5 चोरी की बकरियां, 2 तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकारा कि वे बकरियां चुराकर जौनपुर बेचने जा रहे थे। दो अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। दोनों घायल अभियुक्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ASP (E)  शैलेन्द्र लाल व CO नगर शिव नारायण वैस के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।