ETAWA NEWS: पुलिस लाइन नवीन सभागार में व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट राजबहादुर , सी ओ जसवंत नगर आयुषी सिंह सहित थाना प्रभारी उपस्थित रहे।अखिल भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा दीपावली के पर्व को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने कहा शहर के प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहनों को जाने से रोका जाए महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा ने कहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की व्यवस्था की जाए जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा शहर के मुख्य बाजार तहसील नगर पालिका राजा गंज बजाजा लाइन की सुरक्षा के लिए फायर बिग्रेड की एक गाड़ी तहसील परिसर में खड़ी की जाए बैठक में सुशीला राजावत, अशोक कुशवाहा,रंजीत सिंह, मो० उवैश, मुस्तकीम राईन आदि लोग उपस्थित रहे।







