JALAUN NEWS: कोतवाली उरई पुलिस द्वारा कालपी बस स्टैण्ड के पास झगडा करने व मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तत्काल कार्यवाही करते हुए 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने व प्रशासन के द्वारा सरकारी सम्पत्ति से अवैध कब्जा हटाते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की गहन जांच करायी जा रही है। मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के साथ इन्हें संरक्षण प्रदान करने वाले लोगों के नेटवर्क भी खंगाले जा रहे है ।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी व्यक्ति इस नेटवर्क में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधि अनुसार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।







