उपखंड अधिकारी और जेई पर कठोर कार्रवाई की मांग
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने मीरजापुर क्षेत्र के विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता जोशी की विद्युत संबंधी समस्या से उन्हें अवगत कराया । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबंधित उपखंड अधिकारी एवं जेई (जूनियर इंजीनियर) द्वारा की गयी लापरवाही एवं अनुचित कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति जताते हुए मुख्य अभियंता से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी उपखंड अधिकारी एवं जेई के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई किए जाने की मांग की । मुख्य अभियंता ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया । लाल बहादुर सरोज ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए तथा किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से किसी कार्यकर्ता एवं जनता को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी । उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनता के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है । साथ में पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दुबे, मनोज जायसवाल, बालेंदुमणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता जोशी, जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री रोहित त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी शुभम जायसवाल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग साथ रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।







