BHADOHI NEWS: मुख्यमंत्री के लक्ष्यानुरूप नवंबर 2025 तक जनपद भदोही टीबी मुक्त बनने के क्रम में औराई ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा क्षय रोगी पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा 101 टीबी रोगियों को विशेष पोषण किट प्रदान की गईं।जिसमें उनके उपचार व स्वास्थ्य संवर्धन के लिए आवश्यक सामग्री शामिल है। इस दौरान डीएम ने नवंबर 2025 तक भदोही को टीबी-मुक्त जनपद घोषित करने का लक्ष्य दोहराया। जिसकी पहल मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों का निर्देश दिया। यह पहल राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत की गई। जिसमें रोगियों को पोषण संबंधी सहायता देकर उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना तथा दवा अनुपालन सुनिश्चित करना मुख्य लक्ष्य है। एसपी ने अपने पूर्व अनुभवों को साझा करते हुए जिले को टीबी-मुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को आवश्यक पोषण और स्वास्थ्य संवर्धन सामग्री प्रदान करना है, जिससे वे अपने उपचार को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें और स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम हो सकें। मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवंबर 2025 तक जनपद भदोही को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, जनहित हॉस्पिटल, बेबी एबरार चेयरमैन घोसिया, आलम हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल, मैक्सवेल हॉस्पिटल, शकुंतला हॉस्पिटल द्वारा पोषण पोटलियों एवं चिकित्सकीय सहयोग का विशेष योगदान दिया गया। आयोजकों ने इन संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ.एस.के.चक, बीडीओ दिलीप कुमार, डीआईओ डॉ.पंकज कुमार, सीडीपीओ रीता अवस्थी उपस्थित रहें। संचालन अनिल कुमार ने किया। आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉ.कृष्णचंद्र दूबे थे।







