Home उत्तर प्रदेश मिस्टर इंडिया बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भदोही के युवाओं ने मारी बाजी

मिस्टर इंडिया बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भदोही के युवाओं ने मारी बाजी

BHADOHI NEWS: दिल्ली में आयोजित 9वे मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता मे भदोही के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इस  प्रतियोगिता में हिंदुस्तान के अलग अलग राज्यो से दर्जनो प्रतिभा ने भाग लिया। प्रतिभाग करने वाले बिल्डरो को हराते हुए भदोही के शेर फैजान अली, साजन यादव व मोहम्मद हसीब ने मिस्टर इंडिया के लिए खेला। जिसमे अपने अपने भार के प्रतियोगिता में फैजान अली प्रथम व साजन यादव व मोहम्मद हसीब ने द्वितीय स्थान हासिल कर के भदोही का गौरव बढ़ाया है। विजेताओं का स्वागत के लिए पूर्व सभासद युवा सपा नेता दानिश सिद्दीकी व दानिश सिद्दीकी फैन्स क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि बाब  जिम के संस्थापक व भदोही बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष आलम खान का इस जीत में बहुत बड़ा योगदान है। दानिश सिद्दीकी ने उन्हे बधाई दि और कहे कि ईश्वर ने इंसानो के लिए दुनिया मे स्वास्थ के रूप मे सबसे बड़ी नेमत दिया है। इससे बड़ी इंसान के जीवन मे कोई चीज अहम नही है क्योंकि शरीर जब स्वस्थ रहेगा तभी इंसान काम कर सकता है। अपने परिवार की अच्छे से देख भाल कर सकता है अगर वो स्वस्थ नही है तो किसी काम का नही होता बीमारियों से घिरा रहता है इसलिए इंसान के काम के साथ साथ अपने शरीर पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। स्वास्थ है तो इंसान के लिए कुछ भी करना सम्भव है। आज कल के युवाओं में नशा तेज़ी के साथ बढ़ता जा रहा है जिससे पैसे के नुकसान के साथ साथ अपने जीवन से भी खिड़वाढ कर रहे है। उनको किसी भी प्रकार के नशे से बचना चाहिए और अपने जीवन को   सुखमय बनाने के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। ताकि उनका भविष्य अच्छा हो सके।