Home उत्तर प्रदेश मिश्राना में प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला आयोजित

मिश्राना में प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला आयोजित

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में संकुल स्तरीय एक दिवसीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि मुनेंद्र दत्त शुक्ल, संकुल प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक रवि भूषण साहनी व प्रधानाचार्या हीरा सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। तीन तकनीकी सत्रों में लखीमपुर संकुल के 12 प्रधानाचार्यों व 36 शिक्षकों ने शिशु, बाल, किशोर व तरुण वर्ग के लिए सांस्कृतिक, वैदिक गणित व विज्ञान के प्रश्न पत्र तैयार किए। तृतीय सत्र में प्रश्न पत्रों का पुनरीक्षण कर जमा कराया गया। 
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जितेंद्र साहनी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता व आचार्य परिवार मौजूद रहा। अंत में सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समापन शांति मंत्र से हुआ।