Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत ढेबरुआ पुलिस ने खैरी शीतल प्रसाद और तुलसियापुर...

मिशन शक्ति के तहत ढेबरुआ पुलिस ने खैरी शीतल प्रसाद और तुलसियापुर में चलाया जागरूकता अभियान

SIDHARTHNAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में, बुधवार को ढेबरुआ पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो और साइबर अपराध सुरक्षा को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद और महिला आरक्षी श्रद्धा त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने ग्राम खैरी शीतल प्रसाद और पंडित बाबू राम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तुलसियापुर में जाकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने विशेष रूप से शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया और उनसे महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों को तत्काल सहायता के लिए जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1098 (चाइल्ड केयर लाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्प लाइन) प्रमुख रहे। पुलिस ने साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के तरीके भी समझाए।