PRATAPGARH NEWS: मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने परिषदीय विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। कंपोजिट विद्यालय पूरे रामचंद्र की शिक्षिका रेनू सिंह की अगुवाई में विद्यालय की छात्राएं संध्या पटेल आरती सरोज, मानसी सरोज, आराध्या, प्रीति, स्वाती, इच्छा, पल्लवी, महक, स्नेहा, इन्दु, नंदिनी आदि बुधवार की सुबह मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत लालगंज कोतवाली पहुंची। यहां प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार व महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को कोतवाली का भ्रमण कराकर कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां साझा की। वहीं पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102/108 आदि के बारे में जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रति भी जागरूक किया। प्रधानाध्यापक निसार अहमद ने बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रदान करने को लेकर प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक देव प्रताप मिश्र, अनुराग त्रिपाठी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







