Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में 24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय

मिर्जापुर में 24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय

MIRZAPUR NEWS:  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, न्यायिक अधिकारी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के कारण जनपद न्यायालय मीरजापुर में 24 और 25 अप्रैल 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। चूंकि 26 अप्रैल को रविवार है, इसलिए न्यायालय लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा। इस आदेश के तहत जिला एवं सत्र न्यायालय मिर्जापुर (मुख्यालय) सहित चुनार स्थित सिविल जज कोर्ट ग्राम न्यायालय लालगंज और मड़िहान भी बंद रहेंगे।