Home उत्तर प्रदेश मिट्टी डालने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

मिट्टी डालने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता राजकुमारी पत्नी उमेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने चबूतरे पर मिट्टी लगवा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रज्जन, शोभा देवी, पुष्पा और हिमांशु वहां पहुंच गए और मिट्टी डालने का विरोध करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के साथ मारपीट की और ईंट-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने कोखराज थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।