PRAYAGRAJ NEWS: थाना करेली क्षेत्र एक मामला सामने आया है जहां माफिया अतीक का गुर्गा रिजवान खां उर्फ़ कालिया सूत्रों के अनुसार माफिया के बहुत करीबी सम्बन्ध थे उनके इशारे पर जमीन कब्ज़ा करना लोगो को डराना धमकाना सीधे साधे लोगो का मकान व जमीन पर कब्ज़ा करना यही पेशा रहा। माफिया अतीक के समय से ही कई लोगो की जमीने व मकान कब्ज़ा कर रखा है। रिजवान कालिया ने करेली क्षेत्र के कई एरिया अपनी जमीन बताकर लोगो चूना लगा दिया। जमीने दिखा कर मोटी रकम लेने व रजिस्ट्री करने के बाद कब्ज़ा किसी को नहीं देता है। कोई व्यक्ति आज तक कालिया से कब्ज़ा नहीं पा पाया। दबंगई ऐसी की किसी हिम्मत नहीं उससे कोई पैसा मांग लें। पैसे मांगने वालों को परिवार सहित हत्या करा देने की धमकी देता है और अपने गुंडों को घर भेज कर डराता धमकाता है। ऐसा ही मामला एक करेली थाने मे सामने आया बीस साल बाद सऊदी अरब से लौटे गुलाम मुस्तफा ने रिजवान से एक जमीन दो सौ वर्गगज़ कैरालाबाद क्षेत्र मे खरीदी थी रजिस्ट्री कराने के बाद वह सऊदी अरब कमाने चला गया। सऊदी से लौटने के बाद जब वह अपनी जमीन पर निर्माण कराने पहुंचा तो वहा जमीन नहीं थी वह जगह किसी और के नाम पर थी। पीड़ित गुलाम अपनी समस्या को लेकर करेली थाने जा पंहुचा थाना अध्यक्ष आशीष सिंह से मुलाक़ात की उन्होंने गुलाम की पूरी बातें विस्तार से सुनी, तत्काल उन्होंने सम्बंधित चौकी प्रभारी बृजेश सरोज व एस आई प्रिंस चौधरी को निर्देश दिया डेढ़ घंटे के अंदर उसे पकड़ कर लाइए। चौकी प्रभारी मय टीम के साथ रिजवान कालिया के घर जैसे ही पहुंचे पुलिस की भनक लगते ही कालिया पीछे के रास्ते से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने गुलाम को आश्वासन दिया आपकी पूरी मदद की जाएगी कालिया की तलाश मे करेली पुलिस जुटी है।







