Home उत्तर प्रदेश मानसिक रोगी झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, कराएं इलाज:अनिरुद्ध त्रिपाठी

मानसिक रोगी झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, कराएं इलाज:अनिरुद्ध त्रिपाठी

सीएचसी पर आयोजित किया गया विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

BHADOHI NEWS: सीएचसी पर गुरुवार को विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानसिक रोगों के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता चल पाता है। ऐसे में वह लोग झाड़-फूंक कराने वालों के बहकाए में आकर फंस जाते हैं। इससे उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद होता है। इसकी रोकथाम के लिए समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि व भूत-प्रेत की चक्कर में न पड़कर मनोचिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं। सरकार की योजना का लाभ उठाएं। सरकार मानसिक रोगियों पर काफी ध्यान दें रही है। नोडल अधिकारी डॉ.एके मौर्य व सीएचसी अधीक्षक डॉ.अभिषेक नाग ने बताया कि यहां पर जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की टीम द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को मानसिक रोग से ग्रस्त व्यक्तियों के उपचार के लिए ओपीडी चलाया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के मनोचिकित्सक डॉ.अभिनव पांडेय ने मानसिक रोग के लक्षण, कारण एवं उपचार पर बल दिया गया। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ.अशोक परासर ने बताया की आज कल तनाव, चिन्ता, आत्महत्या बढ़ रहा है। जो मानसिक रोगों के कारण होते है। मानसिक रोग के उपचार में भेदभाव नही करना चाहिए। मानसिक रोगियों का ससमय परामर्श एवं उपचार करवाना चाहिए एवं परिवारजन को बिना देर किए मानसिक विभाग में जाना चाहिए। बहुत से मानसिक रोगी कॉउंसलिंग से ठीक हो जाते है। मनोचिकित्सकीय समाजिक कार्यकत्री डॉ.शांति ने जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ एवं मनकक्ष द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर डॉ.सुभाष सिंह, आनंद स्वरूप, ईश्वर कुमार, रेनू बाला, आदेश श्रीवास्तव के साथ समस्त चिकित्सक एवं समस्त स्टॉफ मौजूद रहें।